प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – सत्र का हो सार्थक उपयोग

नई दिल्ली : संसद का मॉनसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। अवसर पर लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों घनश्याम सिंह लोधी, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और शत्रुघ्न सिन्हा ने शपथ ली। सत्र से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, यह संकल्प लेने का कालखंड है संकल्प के प्रति समर्पित होकर देश का विकास करना है। कहा कि यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण है इस समय राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। इसी कालखंड में नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का मार्गदर्शन प्राप्त होना है। प्रधानमंत्री ने कहा सत्र में खुले मन से संवाद हो बाद वह भी भादू आलोचना हो चीजों का अच्छी तरह बारीकी से विश्लेषण हो। जो बेहतर नीतियां बनाने में सार्थक हो। कहा कि, सब के प्रयास से लोकतंत्र चलता है, सब के प्रयास से ही सजन चल सकता है। हम सभी सदन की गरिमा को बढ़ाते हुए राष्ट्रहित में सत्र का उपयोग करें।

By Admin

error: Content is protected !!