नई दिल्ली। राष्ट्रपति पर के लिए एनडीए ने भाजपा नेत्री द्रौपदी मुर्मू  के नाम पर मुहर लगा दी है।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू के नाम की औपचारिक घोपणा की। उन्होंने कहा कि यूपीए के नेताओं से भी बात कर एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं बनी।  कहा कि भाजपा और सहयोगी दलों ने लगभग 20 नामों पर चर्चा करने के बाद भारत के पूर्वी क्षेत्र के जनजाति समाज से आनेवाली नेत्री द्रौपदी मूर्मू को एनडीए का प्रत्याशी बनाया है। ओडिशा मूल की द्रोपदी मुर्मू चुनाल जीतती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू छह वर्ष से ज्यादा समय तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

By Admin

error: Content is protected !!