Sunita williams return: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके तीन साथी 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। मैक्सिको की खाड़ी में फ्लोरिडा के निकट उनके SpaceX कैप्सूल की लैंडिंग बुधवार को तड़के 03.27 (IST) को हुई। जिसके बाद सुनीता विलियम्स सहित अन्य अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर, अलेक्जांद्र गोरबुनोव और निक होग को कैप्सूल से बाहर निकाला गया। सभी अंतरीक्ष यात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। फिलहाल सभी को चिकित्सकीय देखभाल के लिए ले जाया गया है।
बताते चलें कि 5जून 2024 को आठ दिन के क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन अमेरिकी स्पेस एजेंसी (NASA) के चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम बोईंग स्टार लाइनर अंतरिक्ष यान से अंतरीक्ष के लिए रवाना हुए थे। 13 जून 2024 को उनकी वापसी होनी थी लेकिन तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मिशन का अप्रत्याशित रूप से विस्तार हो गया। स्पेश स्टेशन पर 9 महीने 14 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स सहित सभी अंतरिक्ष यात्री वापस धरती पर लौट आए हैं। इसे NASA की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का ताल्लुक गुजरात के अहमदाबाद से है। अंतरीक्ष से उनके सुरक्षित वापसी पर गुजरात सहित पूरे देश में हर्ष का माहौल है।
Image courtesy social media