नई दिल्ली: भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की कमान संभालेंगी। उनके नाम की औपचारिक घोषणा बुधवार की रात की गई। घोषणा के साथ रेखा गुप्ता ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। गुरुवार दोपहर 12 बजे वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लें सकती हैं।
सीएम के नाम को लेकर बुधवार को पर्यवेक्षकों के साथ भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक प्रवेश वर्मा ने सीएम के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसपर सर्वसम्मति बन गई और इसके साथ ही पर्यवेक्षकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा कर दी।
सीएम के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा से उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। उनके आवास पर भी जश्न का माहौल है। वे शालीमार बाग से विधायक हैं और दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। वे लंबे समय से आरएस से भी जुड़ी रही हैं।
बताते चलें कि 27वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आखिर बार दिल्ली में भाजपा की सरकार में सुषमा स्वराज ने मुख्यमंत्री पद संभाला था।