hockey world cup 2023 india beat spain 2-0 in first matchhockey world cup 2023 india beat spain 2-0 in first match

Khabarcell.com

Hockey world cup 2023: ओडिशा में हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने स्पेन के विरुद्ध पहला मैच जीत लिया है। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारत ने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हरा दिया है।

पहले क्वार्टर में रोहित अरदास ने गोल किया। वहीं दूसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने गोल किया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में गोल नहीं हो सका। मैच में स्पेन की टीम संघर्ष करती रही। पहले मैच में जीत से भारत ने शानदार शुरुआत की है। 

वहीं इंग्लैंड ने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। पूल डी में भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स शामिल हैं। पूल डी का अगला मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी को होगा।

By Admin

error: Content is protected !!