नीरज चोपड़ा Diamond league 2023 में पहले पायदान पर
Khabar Cell Sports
Diamond league 2023: दोहा की राजधानी कतर में चल रहे डायमंड लीग 2023 में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार जीत हासिल की है। शुक्रवार की रात प्रतिस्पर्धा के पहले चरण में नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में ही 88.67 मीटर तक भाला फेंका। इसके साथ ही वे पहले पायदान पर काबिज हो गये। दूसरे स्थान पर चेक रिपब्लिकन के जैकब 88.63 मीटर भाला फेंक दूसरे और वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने Diamond league 2023 के अपने पहले प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका। दूसरे प्रयास में नीरज ने 86.04 मीटर दूर, तीसरे प्रयास में 85.47 मीटर दूर, चौथे प्रयास में नीरज का फाउल हो गया, पांचवें प्रयास में नीरज ने 85.37 मीटर और छठवें प्रयास में नीरज ने 86.52 मीटर दूर भाला फेंका।
यह भी पढ़ें – 06 मई 2023: क्या आप जानते हैं ?
नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर भाला फेंक अपने करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 2022 में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
इस शानदार प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय) अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है कि नीरज एक सच्चे चैंपियन हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवांवित किया है। इस शानदार जीत की बहुत बधाई।
Neeraj Chopra wins! ??
With a thunderous throw of 88.67m, he dominated the Doha Diamond League and brought glory home. A true champion who has made the nation proud again.
Congratulations Neeraj on this stupendous win! ? pic.twitter.com/WqtkG4EdNs
— Anurag Thakur (मोदी का परिवार) (@ianuragthakur) May 5, 2023