पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच

WPL2023: टाटा वूमेंस प्रीमियर लीग शनिवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ आरंभ हो गया। लीग टूर्नामेंट की ट्रॉफी के अनावरण के साथ भव्य आतिशबाजी हुई।

wpl2023 tata women's premier league launched

ओपनिंग सेरेमनी में कियारा आडवाणी और कृति सेनन ने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होस्ट मंदिरा बेदी ने सेरेमनी को अपने बेहतरीन अंदाज में होस्ट किया। दर्शक आयोजन को लेकर खासे उत्साहित दिखे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया।

मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया

पहले सीजम का पहले मैच में मुंंबई इंडियन्स ने गुजरात जायंट्स को 143  रनों से करारी मात दी है। टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाये। जबकि गुजरात जायंट्सट की टीम 15.1 ओवर में महज 64 रनों पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमतप्रीत कौर ने 65 रन बनाये। जबकि मुंबई इंडियंस की साइका इशाक ने  जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर चार विकेट लिये।

WPL2023 में पांच टीमों के बीच होगा मुकाबला

बताते चले कि बीसीसीआई की ओर से आयोजित टाटा वूमेंस प्रिमियर लीग का यह पहला सीजन है। जिसमें महिला क्रिकेटर्स  प्रतिस्पर्धा करती दिखेंगी। पहले सीजन के टूर्नामेंट में पांच टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीम शामिल है।

Image source Social Media

यह भी पढ़ें- G20 डेलिगेट्स का पतरातू डैम रिसोर्ट में हुआ भव्य स्वागत

By Admin

error: Content is protected !!