nokia C12 Plus is better smartphone in low pricenokia C12 Plus is better smartphone in low price

Nokia C12 Plus: नोकिया ने सस्ते स्मार्टफोन के सेगमेंट में C12 plus लॉन्च किया है। आप कम कीमत पर बेहतर फीचर्स वाले स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Nokia C12 Plus एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि नोकिया ने पहले C12 और हाल में ही C12 Pro मार्केट में उतरा था। आइए जानते हैं नये C12 Plus में क्या है खास।

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का एलसीडी HD डिस्प्ले है।  इसमें Octa core1.6 GH प्रोसेसर 4000 MAH की बैटरी मिलती है। फ्लैश लाइट के साथ रियर 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें आपको 2 GB रैम और 32 GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है। एक्सपेंडेबल मेमोरी 256 GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं इसमें Wi-Fi 802.11b/g/n, Bluetooth 5.2, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड v.12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 4G Dual sim कंपैटिबल है और  डार्क क्यान, चारकोल और लागट मिंट तीन कलर में उपलब्ध है। फिलहाल इसकी कीमत 7,999 बताई जाती है। यह स्मार्टफोन बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध है

इसके साथ ही फोन में कई फीचर्स हैं। कलर्स और डिजाइन भी बेहतर है। नये स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Nokia C12 Plus किफायती दाम पर एक बेहतर स्मार्टफोन हो सकता है।

 

Disclaimer – उपरोक्त लेख प्राप्त जानकारी के आधार पर लिखी गई है।  उत्पाद से संबंधित किसी भी तथ्य की हम पुष्टि नहीं करते हैं। आप स्वविवेक से काम लें।

By Admin

error: Content is protected !!