बड़कागांव: एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि रविवार को भाजपा पूर्वी उरीमारी मंडल अंतर्गत विश्रामपुर विद्यालय प्रांगण में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया एवं उनके अधूरे सपने को पूरे करने का संकल्प लिया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति एवं इसके मूल्यों की रक्षा हेतु जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों के साथ उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया और “वैकल्पिक राजनीति” की नींव रखी। उन्होंने जो अंत्योदय का मार्ग दिखाया उसी का नतीजा है कि 21वीं सदी का भारत देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने में सफल हो पा रहा है। उनका कहना था कि हम किसी विशेष समुदाय या वर्ग का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की सेवा करने का वादा कर रहे हैं। वहीं चलो गांव की ओर अभियान के तहत बुथ सशक्तिकरण के लिए बुथ वेरिफिकेशन किट का वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, मंत्री बिनोद महतो, कृष्ण गुप्ता, भुपाल स्वर्णकार, सचिदानंद पांडेय, दिनेश्वर कुमार, रवि कुमार दांगी, तालेश्वर प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!