A massive fire broke out at Ashirwad Tower in Dhanbad.A massive fire broke out at Ashirwad Tower in Dhanbad.

बचाव कार्य में जुटे फायरब्रिगेड कर्मी

धनबाद: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित रेसीडेंशियल बिल्डिंग आशीर्वाद टावर में मंगलवार की देश शाम भीषण आग लग गई। जिसमें 12 से ज्यादा मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि 20 से लोगों के झुलसकर घायल होने की जानकारी भी मिल रही है। 

खबर लिखे जाने तक दमकल की टीम आग पर काबू पाने और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

आग आशीर्वाद टावर के ‘बी ब्लॉक’ के दूसरे तल्ले पर स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज अग्रवाल के फ्लैट में लगी है। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे हुए हैं। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि शाम को ‘बी’ ब्लॉक में आग लगने के बाद तेजी से फैल गई। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। आसपास अफरातफरी का माहौल बना हुआ। 

 

By Admin

error: Content is protected !!