Army truck accident, 16 soldiers killedArmy truck accident, 16 soldiers killed

Khabarcell.com

सिक्किम में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जेमा में सेना के तीन ट्रक थंगू की ओर जा रहे थे।इसी दौरान तीन ट्रकों में एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे में 16 जवानों की मौत गई। वहीं चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद रेस्कयू अभियान चलाया गया। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर ईलाज के लिए ले जाया गया है।

घटना पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित देश के वरीय नेताओं और प्रबुद्ध लोगों ने गहरी शोक संवेदना जताई है।

By Admin

error: Content is protected !!