रांंची: न्यू स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल गुडु पांचा ओरमांझी में गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा पुरे हर्षोंउल्लास के साथ गुरुवार को मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में सुबह से ही आनन्दित छात्र-छात्राओं द्वारा परेडों की तैयारी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहु उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहु ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया।
इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा परेड किया गया। इसके बाद सरस्वती माँ की पूजा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से ओरमांझी प्रखंड के प्रमुख अनुपमा देवी, पुर्व प्रमुख चंम्पा देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामेश्वर महतो, चाडु के पुर्व मुखिया निलमोहन पाहन, अमरनाथ चौधरी, शंकर महतो, प्रशांत महतो, जनेश्वर महतो, गणेश नायक, अगम लाल, इंदु देवी, अनिता देवी, प्रवीण सहित कई लोग मौजूद थे।