बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में गणतंत्रता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ धूमधाम से गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसबीआई उरीमारी मैनेजर सौरभ कुमार ने झंडोत्तोलन किया। प्राचार्य के भाषण के बाद सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई ।
उसके बाद हेड बॉय गुलाम, हाउस कैप्टन आर्यन, आशीष, करण, अंशुमन ने अपने सदन के साथ परेड किया।
बच्चों ने नन्हा मुन्ना राही हूं , विजयी भव:, यह देश है वीर जवानों का इत्यादि गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। सलोनी एवं ईशान ने भाषण प्रस्तुत किया।
बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि सौरभ कुमार ने अपने भाषण में गणतंत्रता के महत्व के बारे में बताया एवं बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ शिक्षकों की भी खूब प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य विकास कुमार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव गोपाल यादव ने यह घोषणा किया कि आगामी 1 फरवरी से 30 मार्च तक विद्यालय में निःशुल्क नामांकन अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी वर्ग के बच्चे मुफ्त में अपना नामांकन करा सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, एकेडमिक कन्ट्रोलर निवेदिता लाहिरी, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य विकास कुमार, बिंदेश्वरी यादव ,अर्जुन साव, नवीन पाठक, जितेंद्र पांडे, दिनेश सिंह, रितु कुमारी, शबनम, रंजीत कुमार, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, रानी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रियंका सिंह, रंजीत कुमार का सराहनीय योगदान रहा।