Santhal Samaj Dishome Manjhi Pargana held a meeting in Jawanagar PanchayatSanthal Samaj Dishome Manjhi Pargana held a meeting in Jawanagar Panchayat

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के जवाहनगर पंचायत भवन में गुरुवार को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गहन बेसरा एवं संचालन बिरेंद्र हंसदा ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 30-31 मई को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना का महाधिवेशन रिवर साईड भुरकुंडा सीसीएल ऑफिसर क्लब में मनाने का निर्णय लिया गया।

वहीं समाज के लोगों से अपील की गई कि प्रत्येक घर परिवार से एक सदस्य ही लड़का या लड़की का छेका व बारात में जाएंगे। शादी विवाह में साड़ी, गमछा, कपड़ा देने पर प्रतिबंध रहेगा। संथाल समाज के किसी भी व्यक्ति का मृत्यु होने पर कफन देने के बदले दुःखी परिवार को आर्थिक मदद करने की पहल करने की बात कही गई है। संथाल संवता अरिचलि के बारे में सभी को जागरूक किया गया।

यह भी पढें- 06 अप्रैल 2023: क्या आप जानते हैं ?

मौके पर संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केंद्रीय सचिव मोहन सोरेन ने कहा कि संथाल समाज में फैले कुरीतियों को दूर करते हुए हम सभी को आगे बढ़ना होगा। संथाल समाज अपने नियम का पालन करते हुए आगें बढ़ेगा तभी समाज के युवाओं को भटकने से रोका जा सकता है।

यह भी पढें- झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन

इस दौरान संथाल समाज दिशोम मांझी परगना का प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शंकर मुर्मू, उपाध्यक्ष मुनि देवी, सचिव राजू बेसरा, उप सचिव संगीता कुमारी, कोषध्यक्ष सालेंद्र बेसरा, उप कोषध्यक्ष मांशी मुर्मू, संगठन सचिव रामकुमार सोरेन, उप संगठन सचिव रानी देवी का चयन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केंद्रीय सचिव मोहन सोरेन, गहन बेसरा, मुरसिंग लाल हंसदा, अजय बेसरा, बीरेंद्र हंसदा, प्रदीप मुर्मू, लालजी सोरेन, सुखदेव हेम्ब्रोम, किरण मांझी, मनोज हेम्ब्रोम, अनिल मुर्मू, सतीश हेम्ब्रोम, लक्ष्मण हेम्ब्रोम, छतिक मांझी, रामजीत टुडू, महावीर हेम्ब्रोम, बबलू हेम्ब्रोम, महावीर मुर्मू, राम कुमार सोरेन, लाल बिहारी मांझी, प्रेम मुर्मू, विजय मुर्मू, आजाद मांझी, बेनीराम, मनोज, अनिल, कार्तिक लाल, बिजेंद्र सोरेन, शम्भू मांझी, राम विलास, लक्ष्मण, चंद्रनाथ, चालको देवी, फुलमनी देवी, सुरुजमनी देवी, ललिता देवी, मीना कुमारी, पार्वती देवी, ममता देवी, बिरसा देवी, सरस्वती देवी, लालमुनि देवी, सबिता देवी, फूलो देवी, पनपती देवी, मुनु देवी, रानी देवी, सोनमती देवी, कंदनी देवी, बसंती टुडू, अनीता देवी, निशा हेम्ब्रोम, शांति देवी, कर्मी देवी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, गीता देवी, मनीषा देवी, मुनि देवी, मानी देवी, मानसी मुर्मू, जीलनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!