Union Minister of State VK Singh held a press conference on nine years of Modi governmentUnion Minister of State VK Singh held a press conference on nine years of Modi government

मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा और सुशासन को समर्पित : वीके सिंह

रांंची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भारत सरकार के सड़क, परिवहन, राजमार्ग और उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने मीडिया के साथ संवाद किया। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने अंगवस्त्र और बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया।

वहीं मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीके सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गति के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल से ही गरीब कल्याण को देश के कल्याण का आधार बनाये रखा। 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा, तीन करोड़ गरीबों को पक्के आवास,11.39 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना से लाभान्वित किया गया है।

वीके सिंह ने नारी सशक्तिकरण को लेकर कहा कि मोदी सरकार में 11.72 शौचालय का निर्माण और अबतक 9.6 करोड़ गैस सिलेंडर का वितरण किया गया है। मातृत्व अवकाश में वृद्धि, तीन तलाक की समाप्ति जैसे निर्णयों से महिलाओं की गरिमा और जीवन की सुगमता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बनी। 23.3 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 10.74करोड़ परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। 4.54करोड़ लोगों का मुफ्त इलाज हुआ है। देश में 23 एम्स बने हैं, जबकि मेडिकल सीट बढ़ाकर अब 1,52,129 किये गये हैं। कहा कि कोविड प्रबंधन ने दुनिया के समक्ष भारत की नई पहचान दी। केवल देश में 220 करोड़ मुफ्त खुराकें ही नही दी गई बल्कि कई देशों को भारत ने मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराए।  भारत आज वैश्विक आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है।वैश्विक महामारी के बावजूद दुनिया की सबसे तेज और 5वीं अर्थव्यवस्था भारत बना।

आगे उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चीन और अमेरिका से भी ज्यादा तेज बढ़ रही, पिछले 9वर्षों में भारत में 532 मिलियन डॉलर का एफडीआई आया जो 162 देशों के माध्यम से हुआ। ये निवेश भारत के 31राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुए। इससे साफ  है कि भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है। रोजगार पर उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में 36लाख करोड़ मुद्रा लोन दिए गए, जिसके माध्यम से 30 लाख लोगों को रोजगार मिले।

वीके सिंह ने कहा कि विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी पुनर्स्थापित कर रहा है। राम मंदिर का निर्माण, महाकाल कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार, जैसे महत्वपूर्ण कार्य इसकी गरिमा को बढ़ा रहे। जबकि धारा 370 की समाप्ति ने भारत की राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि 9 वर्षों के कार्य सबका साथ,सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास का प्रमाण है। भाजपा सरकार तुष्टिकरण नहीं बल्कि सशक्तिकरण पर भरोसा करती है।

By Admin

error: Content is protected !!