Farewell ceremony held at CMPDIFarewell ceremony held at CMPDI

रांची: सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) मुख्यालय में सोमवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त रजनीश कुमार-महाप्रबंधक (जियोमेटिक्स) एवं  अर्जुन हेम्ब्रोम- महाप्रबंधक (गवेषण) सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

 

अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एस.के. गोमास्ता और निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया। साथ ही कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों को मेडिकल कार्ड भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्या, सतीश कुमार केशरी, टुकलाल तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि अमृतांशु ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।