झूठ पर आधारित मामले की संख्या में बढ़ोतरी : प्रधान कुटुंब न्यायाधीश

दर्जनों लाभुकों के बीच 2 करोड़ 90 लाख की परिसंपत्ति का किया गया वितरण

बड़कागांव: जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के सौजन्य एवं प्रखंड प्रशासन के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड सभागार में विधिक सेवा, सशक्तिकरण सह परिसंपत्ति वितरण शिविर का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता प्रमुख फुलवा देवी एवं संचालन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज, प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार तथा पर्यवेक्षिका पूजा राय द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

शिविर का उद्घाटन हजारीबाग जिला कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शंभू लाल साहू, प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, उपप्रमुख वचन देव कुमार, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, अधिवक्ता मनोरंजन कुमार राय राजेंद्र प्रसाद आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश शंभू लाल साहू ने कहा कि सिविल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट इंडिया तक असहाय लोगों के लिए विधिक सहायता केंद्र बनाई गई है। इसके लिए सर्वप्रथम सिविल कोर्ट में आवेदन देना होता है। इस न्याय प्रणाली के तहत सभी महिलाओं, बुजुर्ग, बीपीएल धारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, जेल के बंदी चाइल्ड लेबर इत्यादि लोग को मुफ्त में सहायता दी जाती है। लेकिन वैसे ही मामला जो सही में पीड़ित हो।

उन्होंने कहा कि अधिकांश मामला इन दोनों सिर्फ और सिर्फ झूठ पर आधारित होते हैं जिसके कारण फैसला देने में बहुत ही पेचीदा हो जाता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ सच्चाई पर आधारित मामले ही सिविल कोर्ट में आवेदन किया जाए तो फैसला करने में आसान होती है। अधिवक्ता मनोरंजन कुमार राय ने कहा कि लोगों को अपने हक, अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी नहीं रहने के कारण समय पर लाभ नहीं मिलती है। सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर किसी के साथ अनुचित न हो इसी उद्देश्य से यह न्याय प्रणाली शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, रूढ़िवादी, दहेज प्रथा, महिला प्रताड़ना जैसे अनेक मामले को इस कोर्ट के माध्यम से निष्पादन की जाती है और इसी उद्देश्य से इस प्रकार की शिविर से लोगों को सजग एवं जागरूक करने के लिए लगाई जाती है।

वहीं अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि डालसा के माध्यम से असहाय लोगों को कानूनी सहायता निःशुल्क मिलती है जिसके कारण घर, परिवार, समाज चलाने में सहायक होती है।

शिविर में जेएसएलपीएस के तहत 4 समूह, बाबा साहब आवास योजना के तहत 10 लाभुक, आंगनवाड़ी के तहत 5 लाभुक, सावित्रीबाई फुले के 6 लाभूक, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 4 लाभुक, मुख्यमंत्री लाडली योजना के तहत 2 लाभुक, शिक्षा विभाग के 9 छात्रों के बीच स्कूल बैग, पोशाक, पुस्तक वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 8 लाभुक, ग्रीन राशन कार्ड के 6 लाभुक, आत्मा की ओर से मक्का बीज वितरण 10 लाभुक, सोशल सिक्योरिटी के तहत 3 लाभुक के बीच 2 करोड़ 90 लाख परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुखिया लीलावती देवी, प्रभु राम, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, उर्मिला देवी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, बिगल चौधरी, पशु चिकित्सा डॉक्टर लाईश्रम गोसाई सिंह, प्रखंड कृषि रवि रंजन, मनरेगा बीपीओ अरुण कुमार, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका अनुराधा पासवान, रुखसाना परवीन, जेएसपीएल के बीपीएम प्रवीण कुमार, प्रखंड प्रधान लिपिक मोहम्मद खुर्शीद, नाजीर संजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार, अनंत कुमार, विवेक सिंह सेविका पूनम देवी, ममता देवी, अंजू देवी, आरती देवी, शबनम बेगम, साजिदा खातून, निर्मला देवी, मसूदा खातून सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!