क्षेत्र के लिए बुढ़वा महादेव भगवान भोलेनाथ की अराधना का केंद्र: अंबा प्रसाद
बड़कागांव: सावन माह की अंतिम सोमवारी को बड़कागांव के महूदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी महूदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंची एवं भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गयी, वहीं अंतिम सोमवारी को बड़ी संख्या में शिव भक्त हरली शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ जल उठाकर महूदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक किया। इस दौरान विधायक के द्वारा प्रसाद में खीर पूरी का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बड़कागांव का बुढ़वा महादेव शिव उपासना का मुख्य केंद्र है तथा बुढ़वा महादेव में महाशिवरात्रि पर्व और श्रावणी पर्व मनाने की परंपरा 600 साल पुरानी है| उन्होंने कहा कि बुढ़वा महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने के बाद उसका फलाफल देखने को मिल रहा है राज्य सरकार ने बुढ़वा महादेव को पर्यटन क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया है। उन्होंने कहा कि बुढ़वा महादेव मंदिर में विभिन्न विकास योजनाओं का क्रियान्वयन आगामी दिनों में करवाई जाएगी।
मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, सुरेश महतो, अंकित राज, रोहित सिंह, बिंदु दांगी, चंदन गुरु, कुलेशवर महतो समेत कई लोग थे।