रांंची: खलारी प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना सहित निर्वाचन से संबंधित बैठक शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, खलारी लेखराज नाग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया योजना के तहत बस परिचालन हेतु ग्रामीण रूटों को चिन्हित किया जाना है। 

वहीं बैठक में मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी भी दी गई। बताया गया कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्टूबर से 9 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। मतदाता पुनरीक्षण हेतु आगामी 4 एव 5 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के तहत् जितने वी मतदाता छूट गए हैं, उन सभी मतदाता का शत- प्रतिशत सत्यापन करते हुए छूटे हुए पात्र नागरिकों का निबंधन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा, प्रखंड उपप्रमुख सुमन देवी, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, साबिर अंसारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार सिन्हा, प्रखंड समन्वयक असित कुमार सहित सभी मुखिया, पंसस और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!