Jamtara police arrested eight cyber criminalsJamtara police arrested eight cyber criminals

जामताड़ा: जिले के साइबर थाना पुलिस की ताजा कार्रवाई में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने करमाटांड़ नारायणपुर थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से आठ शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास 15 फोन और 23 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में <span;>आरोपित अर्जुन मंडल, चंदन कुमार मंडल, सुरेश मंडल, किशोर मंडल, विशाल मंडल  बापन दास, वरुण दास, अशोक रविदास शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अनीमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। साइबर अपराध के मामले में उन्हें दूसरे राज्य की पुलिस ने जेल भेजा है। जबकि जेल से छूटने के बाद अपराधी फिर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर छानबीन करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी दल में ट्रेनी डीएसपी चंद्रशेखर और साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह सदलबल शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!