रांंची: विद्या विकास पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह “उन्नयन 2023” का आयोजन हुआ। जिसमें पिछले सत्र के सफल शैक्षणिक टॉपर्स को सम्मानित किया गया।
अवसर पर पूर्व न्यायाधीश झारखंड हाईकोर्ट बी.बी. मंगलमूर्ति बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समरोह में आगे स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़ एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
वहीं मुख्य अतिथि के द्वारा सभी कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। AISSE और AISSCE 2023 स्कूल टॉपर्स को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। जबकि क्लास टॉपर्स ब्लू ब्लेज़र्स, मैडल एवं प्रमाण पत्रों से सम्मानित किये गए तथा अन्य टॉपर्स ने अचीवर बैज और प्रमाणपत्र दिया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि बी.बी. मंगलमूर्ति ने कहा कि उपलब्धि हासिल करने वालों की वास्तविक सफलता सिर्फ यह नहीं है कि उन्होंने क्या हासिल किया है, बल्कि यह भी है कि उन्होंने दूसरों पर इसका क्या प्रभाव डाला है।
वहीं सम्मानित अतिथि झारखंड राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष बी.के. गोस्वामी ने कहा कि स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्कूल और उसके छात्र सदैव चमकते रहेंगे।
प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने वीवीपीएस छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शीर्ष रैंक पाने वालों को बधाई देते हुए कहा कि असली प्रतिस्पर्धा किसी और से नहीं, बल्कि अपने आप से है। हर बार खुद से बेहतर बनने का प्रयास करते रहना चाहिए।
मौके पर प्राचार्या डीएवी धुर्वा कंचन सिंह, प्राचार्य मनन विद्या रेखा नायडू, प्राचार्या गुरुनानक माध्यमिक विद्यालय सुमित कौर, प्रिंसिपल टेंडर हार्ट स्कूल उषा किरण झा, प्राचार्य गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल शालिनी विजय, प्रिंसिपल सेंट माइकल पब्लिक स्कूल रणजीत कुमार, प्राचार्य डीएवी नंदराज रवि प्रकाश तिवारी, प्राचार्य सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू तराना बेगम, प्राचार्य गोविंदराम कटारूका स्कूल मनीषा त्रिपाठी, प्राचार्य गोविंदराम कटारूका, प्रिंसिपल नन्हे कदम विभा सिंह, प्रिंसिपल सेंट गेब्रियल और मोनिका स्कूल डॉ. सुषमा केरकेट्टा, प्रिंसिपल चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल श्वेता त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थे।