रांंची: खलारी थाना क्षेत्र के खलारी-पिपरवार सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार को अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रणविजय सिंह (50 वर्ष) के रूप हुई। पिपरवार कोलियरी में माइनिंग सरदार के रूप में कार्यरत थे।
मिली जानकारी के अनुसार रणविजय सिंह रविवार को खलारी से पिपरवार की ओर लौट रहे थे। इस क्रम में दामोदर नदी के निकट अज्ञात अपराधियों ने रणविजय सिंह को रोका और गोली मारकर भाग निकले।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से रणविजय सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। हत्या की वजह खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मृतक मूल रूप से औरंगाबाद (बिहार) के रहनेवाले थे।