रामगढ़: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 3 से 12 वीं के विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी चेयरमैन मनमोहन सिंह लांबा ने फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, इंग्लिश, गणित, संस्कृत कंप्यूटर इत्यादि विषयों में एग्जीबिशन से लेकर आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रदर्शन किया। नए इस मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। जिन्होंने शिक्षकों के साथ मॉडल का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की सराहना की।
अवसर विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने अभिभावकों को धन्यवाद दिया और बच्चों को एक से बढ़कर एक बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत करने पर हर्ष व्यक्त किया।
मौके पर प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल और सरदार कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन, सरदार हरदीप सिंह, सरदार पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार करमजीत सिंह जग्गी सहित अन्य उपस्थित थे।