भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत चैनगड्डा गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया। मृतक की पहचान महतो टोला निवासी विजय महतो (34 वर्ष) पिता स्वर्गीय विनोद महतो के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार विजय महतो शुक्रवार की अहले सुबह करीब तीन बजे अपने घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि पास में ही एक बागान में मुनगा (सहजन) के पेड़ की डाल से उनका शव लटका हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।  शघटना की जानकारी भदानीनगर ओपी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही। मामले में घरेलू विवाद की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।