रांची: झारखंड में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों में कक्षाओं के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया गया है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की ओर से अपर सचिव कुमुद सहाय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है।

जिसमें  राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहयता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त सभी स्कूलों में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक कक्षा केजी से पांचवीं तक की कक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। जबकि कक्षा 06 से 12वीं की कक्षाएं सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 

By Admin

error: Content is protected !!