बड़कागांव: डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक सह विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि संगिनी महिला समिति की अध्यक्ष सुधा सिंह, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, बिरसा परियोजना खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, उरीमारी थाना प्रभारी बीरबल करमाली, बृजकिशोर पासवान, संजय शर्मा, जीआर भगत उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बैंड पार्टी तथा आर्मी ड्रेस से सुसज्जित एलकेजी बच्चो के साथ प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा तिरंगे का ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों ने झंडे को सलामी देकर झंडे के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम का आरंभ खेल शिक्षिक बी प्रुष्टि के निर्देशन में चारों सदनों के कैडेट्स द्वारा शानदार मार्च पास्ट परेड बैंड टीम के धुन पर किया। जो देश के लोगों को आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देता है। इसके बाद फौजी बच्चों के नृत्य, देशभक्ति के गीत, संथाली नृत्य, दक्षिण भारतीय प्रयाण गीत, उत्तराखंड के पहाड़ी डांस, दक्षिण भारतीय गीत, मराठी नृत्य, भ्रष्टाचार पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने विद्यालय के बच्चों द्वारा वर्तमान सत्र में किए गए स्थानीय, राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय के बच्चों द्वारा मेडिकल, आई आई टी , बीपीएससी तथा यूपीएससी में अपनी सफलता दर्ज कर विद्यालय का नाम रोशन करने पर उन्हें तथा उनके अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों को भी इसके लिए धन्यवाद दिया। साथ ही सीसीएल प्रबंधन को विद्यालय के प्रति सकारात्मक सहयोग रखने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अजय सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय के सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा की तथा इसके लिए विद्यालय के शिक्षकों एबं बच्चों तथा प्राचार्य को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सीसीएल मैनेजमेंट विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डीके मंडल, एसके पांडे, हरिहर पाढ़ी, बी सी बेहरा, सचिन कुमार तिवारी, नीरज कुमार वत्स,आर एल राणा, एस बी सिंह, आर एन मिश्रा, रवि रंजन गुप्ता, एल बी यादव, डी बी दास, वसीम रज़ा, राहुल सिंह, पी प्रधान, मंजू सिन्हा, बबीता कुमारी, रश्मि तिवारी, नीतू कुमारी सहित सभी शिक्षक गण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

