रामगढ़: एस.एस.प्लस 2 उच्च विद्यालय 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडोतोलन प्राचार्य रविद्र कुमार रविदास के द्वारा किया गया।
अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा तिरंगे को सलामी देते हुए एक स्वर राष्ट्र गान गाया गया। वहीं बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र ठाकुर, सहायक शिक्षक प्रमोद प्रकाश सिंह, दिनेश्वर महतो, अजय कुमार, आनंद चितलांगिया, विवेक राम, विजय राम, विनोद कुमार कुशवाहा, पूर्व शिक्षक भुवनेश्वर मोदी, समाजसेवी मुरारी पांडेय, अशोक ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे।