Hazaribagh defeated Asansol 1-0 in Shamsher Jung Tournament

रामगढ़: पतरातू डीजल कॉलोनी स्थित फुटबॉल ग्राउंड में चल रहे 35 वें शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को फुटबॉल एकाडमी हजारीबाग और डीएसए आसनसोल के बीच मैच खेला गया। जिसमें हजारीबाग की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आसनसोल को 1-0 से हराकर हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मैच में रेफरी के रूप में हसींम अंसारी, सुरेश दास, प्रताप ठाकुर, मोहम्मद याक़ूब हुसैन ने योगदान दिया। शनिवार को रेलवे जूनियर क्लब धनबाद और सीसीएल रांची के बीच खेला जायेगा।

मौके पर विवेक कुमार, बबलू कुमार, आरआर सिंह, बीके सक्सेना, सनोज कुमार राय, रोहित कुमार, विश्वजीत महतो, राजेश शर्मा, बिपुल कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।