रांंची: प्रदीप वर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को जिले के सोनाहातू प्रखंड में कंबल का वितरण किया गया। अवसर पर प्रखंड के हारीन, बांकु, बाड़ेडीह, लांदुपडीह क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के कई जरूरत मंदों को कंबल दिए गए। साथ ही को ठंड के प्रकोप से बचने की सलाह भी दी गई।
अवसर पर भाजपा बारेंदा मण्डल अध्यक्ष मनोज महतो, उपाध्यक्ष चैतन सिंह मुंडा व नरसिंह दास, महामंत्री पदोलोचन महतो व सुभाष महतो, संयोजक अर्जुन महतो, मंत्री मगध महतो, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बलराम मुंडा, महामंत्री नरेश पातर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणपति महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष लहरु महतो, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नेहरू महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।