सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है आजसू : डीएम महतो

रामगढ़:  गोला प्रखण्ड के आजसू कार्यालय झिंझरी टाड़ में रविवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो के निर्देश पर आजसू पार्टी की बैठक हुई। जिसमें आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में उन विभिन्न चुनावी पहलुओं की समीक्षा की गई, जिनपर अगले आम चुनावों से पूर्व पहल करने की जरूरत है। बैठक के मुख्य अतिथि गोला प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य रामगढ़ सदर धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, उप प्रभारी आजसू के केंद्रीय सचिव अमृतलाल मुंडा और विधायक सुनीता चौधरी के छोटे पुत्र पियूष चौधरी उपस्थित हुए।

मौके पर मुख्य अथिति ने कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओ के सहयोग से आजसू पार्टी समाज के सभी वर्गों का विकास करेगी। 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में एनडीए पुन: पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

वहीं बैठक के दौरान गोला प्रखण्ड के 21 पंचायत के ग्राम पंचायत प्रभारी एवं पदाधिकारियों के साथ जन समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर रायशुमारी की गई।

इसे भी पढ़ें – राज्य की साख बचाना जरूरी, जवाबदेह राजनीति स्थापित करें : सुदेश महतो

बैठक में जिप सदस्य सरस्वती देवी, आजसू जिला कोषाध्यक्ष किशुन राम मुंडा, नुरुल्लाह अंसारी, दिनेश महतो, गोविन्द मुंडा, चंद्रशेखर महतो, अशोक महतो, कपिल मुंडा, बजरंग कुमार महथा, नित्यानंद महतो, प्रबोध चटर्जी, राजु महतो, रणधीर बसेरिया, ममता सोनी, बिनु महतो, विशु रजवार के अलावा केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड के सभी पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सचिव, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सचिव सहित सभी पदाधिकारी एवं सभी नए पुराने सक्रिय सम्मानित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!