Agnikul cosmos: श्रीहरिकोटा के में गुरुवार को स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉस्मॉस ने अग्निबाण मिशन के तहत रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। धनुष लॉन्च पैच से सुबह 07:15 बजे अग्निबाण का प्रक्षेपण हुआ। आठ किलोमीटर की निर्धारित सीमा तय करने के बाद रॉकेट को समुद्र में गिराया गया।
यह अग्निबाण ( सब-ऑर्बिटल टेक डिमॉन्स्ट्रेटर) मिशन के तहत पहला प्रक्षेपण है। जो जरूरी डेटा कलेक्शन के उद्देश्य से किया गया। इसरो ने प्रक्षेपण को मील का पत्थर बताते हुए प्राइवेट स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉस्मॉस को बधाई दी है और इसे मील का पत्थर बताया है।
जानकारी के अनुसार अग्निबाण के इंजन 100% इन हाउस डिजाइन किए गए हैं। यह 700 किलोमीटर दूर कक्षा में 300 किलोग्राम भार क्षमता तक ले जाने में सक्षम है। कंपनी का लक्ष्य कम खर्च में सैटेलाइट लॉन्च की सुविधा देना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर agnikul cosmos को इस उपली के लिए बधाई दी है।
Image courtesy social media