अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद मेहता और सचिव बिजेंद्र कुमार बने
रामगढ़: जवाहरनगर पंचायत के उपर धौड़ा में बुधवार को भुरकुंडा थाना मैदान बचाव समिति की बैठक स्थानीय भुनेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भुरकुंडा थाना मैदान बचाव समिति के पदाधिकारियों का चयन कर घोषणा की गई। इसके साथ ही समिति के उद्देश्य पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि समिति सामाजिक सहभागिता के साथ भुरकुंडा थाना मैदान के संरक्षण की दिशा में प्रयास करेगी। मैदान साफ-सुथरा और युवाओं व बच्चों के खेल-कूद करने योग्य रहे यही हमारा उद्देश्य है। बताया गया कि जल्द ही सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। 

गठित कमेटी में सर्वसम्मति से संरक्षक जिला परिषद सदस्य जयराम बेदिया, पूर्व जिला पार्षद झरी मुंडा, पूर्व जिला दर्शन गंझू, भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, जवाहरनगर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप मांझी, रुदल कुमार, रघुनंदन प्रसाद, अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष  किशुन नायक, कामेश्वर मेहता, अनीता देवी,  सचिव बिजेंद्र कुमार, सह सचिव राहुल कुमार, संतोष उरांव, सुनील कुमार, सकून देवी, कोषाध्यक्ष सतीश ठाकुर, आशीष गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष मनोज सिन्हा, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, खेलकूद प्रभारी पंकज खरवार का चयन किया गया। 

वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में पप्पू सिंह, मनोज कुमार, बिनोद राम, अमित कुमार, राहुल यादव, शिवराज कुमार, सुनील कुमार, विजय कुमार दुबे, बिंदु देवी, दौलती देवी, मनोरमा देवी, गुड़िया देवी, इंदु देवी, ललिता देवी, संगीता देवी, अंजलि देवी, रीता देवी, सबिता देवी, पूनम देवी, शारदा देवी, भुनेश्वर देवी, पूनम देवी, मालती देवी,गंगा देवी, मीना देवी, शांति देवी, रामपति देवी, गायत्री देवी, चिंता देवी, नीलम देवी, चिंता देवी, अभिषेक कुमार, गोलू, सुनील कुमार, आकाश कुमार, सूरज कुमार, विकाश कुमार, रोहित कुमार साव, राजा कुमार, अजय तिवारी, शंकर कुमार,राहुल कुमार मेहता, पीयूष कुमार, पंकज कुमार, धर्मवीर कुमार, रौनक सिंह, पर्सन यादव, नितिन सिंह, आनंद भुइया, लखेन्द्र कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!