रामगढ़: सरहुल पूजा को लेकर रविवार को कुरसे पंचायत के सरना स्थल पर स्थानीय लोगों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जगन्नाथ मुंडा और संचालन रामदास बेदिया ने किया। बैठक में आगामी 01 अप्रैल को सरहुल पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि 02 अप्रैल को समिति की ओर से भव्य झांकी निकाली जाएगी। वहीं समिति के लोग भुरकुंडा थाना मैदान में होनेवाले सरहुल मिलन समारोह में शामिल होंगे।

बैठक के दौरान प्राकृतिक सरहुल पूजा समिति कुरसे का गठन किया गया। जिसमें सरहुल पुजा समिति के अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष विजय मुंडा चुने गए। जबकि संरक्षक सदस्यों में पूर्व पंचायत समिति जनार्दन मुंडा, पुर्व मुखिया रामदास बेदिया, गिरधारी गोप, फुलेश्वर राम, विरेंद्र यादव, राणा प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह कपूर, शंकर मुंडा, शिवलाल बेदिया, उमेश  प्रजापति, दिनेश बेदिया, देवा करमाली, सन्नी कुमार सिंह, उमेश मुंडा, शंभू बेदिया, अनिल मुंडा, मुकेश सिंह, संजय बेदिया भुनेश्वर बेदिया, जयलाल सिंह, कमल मुंडा, विजय मुंडा, गौतम मुंडा, ईश्वर मुंडा, मनोज मुंडा, सूरज बेदिया, जोकी मुंडा, बुलेंद बेदिया सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!