EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने मार्च 2025 का पेरोल डाटा जारी किया है। जिसमें 14.58 लाख सदस्यों की वृद्धि की बात कही गई है। मार्च 2024 की तुलना में मार्च 2025 में 1.15% की वृद्धि हुई है। संगठन ने मार्च 2025 में 7.54 लाख नये सदस्य जोड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2025 की तुलना में 2.03% की वृद्धि हुई है। मार्च 2025 में लगभग 13.23 लाख सदस्य, जो पहले बाहर निकल गए थे, वे फिर से ईपीएफओ में शामिल हो गए हैं। वहीं संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्यों की संख्या 2.08 लाख है।
पेरोल डेटा के अनुसार शीर्ष पांच राज्यों अथवा केंद्र शासित प्रदेशों ने 8.70 लाख शुद्ध पेरोल जोड़कर लगभग 59.67% की वृद्धि दर्ज की है। इस राज्यों में महाराष्ट्र 20.24 शुद्ध पेरोल जोड़कर सबसे आगे है।