रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में शनिवार को “येलो डे ज़िंग विद मैंगो स्विंग” रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पीले रंग के परिधान में कार्यक्रम प्रस्तुत किए और फलों के राजा आम के सीजन को सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद महोदय उपस्थित रहे। कक्षा 2 के बच्चों द्वारा प्राचार्य को गुलदस्ता और बैज भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

अवसर पर बच्चों ने आम आधारित एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने येलो थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक के बच्चों ने”मैंगो कम येलो” डांस पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा 2 के बच्चों ने आम विषय पर एक शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें आम की महत्ता और उसकी देखभाल का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका प्राची झा ने बागवानी के महत्व और आम का पौधा लगाने की आवश्यकता पर संक्षिप्त भाषण दिया।

अवसर पर प्राचार्य ने बच्चों की प्रस्तुति पर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें बहुत कुछ देते हैं। पौधे लगाने के साथ ही हमें एक दोस्त की तरह उनकी देखभाल करनी चाहिए। जिससे पौधे बढ़ सके और मजबूत बन सकें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रेरणा और धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा झा ने किया।

By Admin

error: Content is protected !!