सांसद मनीष जायसवाल ने पखारे पांव, मंगलमय यात्रा की दीं शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री मोदी प्रेरणास्रोत, सेवाभाव की राजनीति है कर्तव्य : सांसद 

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुजुर्गों  के तीर्थ यात्रा के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ी पहल की है। कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां स्थित भगवान नृसिंह के दरबार से सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से सांसद तीर्थ दर्शन अभियान की शुरुआत हुई। जिसके तहत बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को काशी, प्रयागराज, अयोध्या और विंध्याचल तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया गया। अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, समेत कई विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे। समारोह में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और सांसद मनीष जायसवाल ने सांकेतिक रूप से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का पांव पखार उनका आशीर्वाद लिया। पहले जत्थे में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड स्थित दो पंचायत खपरियावां और नवादा के खपरियावां, नवादा और बनहा गांव के कुल 180 तीर्थयात्री रवाना हुए।

सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में आयोजन समिति द्वारा गणमान्य अतिथियों को पौधा, श्रीफल और अंग- वस्त्र भेंटकर  अभिनंदन किया गया। वहीं नृसिंह स्थान मंदिर समिति द्वारा बाबा नृसिंह  तस्वीर और अंगवस्त्र भेंटकर मंच पर भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीर्थ दर्शन अभियान के प्रेरणास्रोत हैं। सेवाभाव की राजनीति हमारा कर्तव्य और बुजुर्गों का सम्मान हमारे संस्कार हैं। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से सेवा का यह अवसर मिला है।सांसद तीर्थ दर्शन अभियान के तहत बुजुर्गों के तीर्थ यात्रा के सपने को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। जब तक भगवान नृसिंह शक्ति देते रहेंगे, यह अभियान जारी रहेगा। 

सांसद मनीष जायसवाल का सेवाभाव अतुलनीय: कर्मवीर सिंह 

भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विकास के साथ सेवा भाजपा का मूल मंत्र है। सांसद मनीष जायसवाल द्वारा निरंतर किए जा विकास कार्य और सामाजिक कार्य अतुलनीय हैं। जो प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के सांसदों और विधायकों के लिए प्रेरणादायक है। समारोह को राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद, सांसद कालीचरण सिंह, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। मंच संचालन किसान मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा ने किया।

तीर्थ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का रखा गया है ख्याल 

बताया जाता है कि तीर्थ यात्रा पांच दिवसीय होगी।  जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज (संगम) और विंध्याचल के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे। उन्हें गंगा और सरयू नदी में पावन स्नान के साथ महाआरती का भी दुर्लभ दर्शन करने का अवसर मिलेगा। सांसद ने आश्वस्त किया है कि यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रत्येक बस में लगभग 65 लोग है जिनमें 60 तीर्थयात्री और उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए संबंधित पंचायत के पांच भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। यह यात्रा पंचायत-वार आयोजित की जा रही है। यात्रियों के भोजन, पूजन- सामग्री और पूजन के दौरान दिए जाने वाले दक्षिणा को छोड़कर यात्रा का सारा खर्च सांसद की ओर से वहन किया जाएगा। यात्रा में शामिल सभी 108 तीर्थ यात्रियों को को यात्रा के पूर्व सांसद मनीष जायसवाल की ओर से एक कपड़े का थैला, अल्पाहार, पानी की बोतल, डेंटल किट और एक विशेष आई-कार्ड दिया गया, जिसमें उनका पूरा नाम, पता और हेल्पलाइन नंबर अंकित है। बसों में मेडिकल किट की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। इसके साथ ही रास्ते में किसी की तबियत खराब हुई तो इसके लिए मेडिकल पॉइंट्स भी चिन्हित किए गए है। इसके अतिरिक्त यात्रा की सुखद स्मृति के लिए राम मंदिर के साथ उनकी तस्वीर से युक्त एक आकर्षक तस्वीर भी भेंट की जा रही है। संबंधित पंचायत के शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता इस यात्रा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

समारोह में ये रहे मौजूद

अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, पूर्व विधायक सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, बीजेपी प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय  बीजेपी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, बीजेपी प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, बीजेपी प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, हजारीबाग के जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग कमाल खान, पूर्व सदस्य महिला आयोग उषा पाण्डेय, हजारीबाग जिला बीजेपी अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, आजसू पार्टी के हजारीबाग जिलाध्यक्ष  परमेश्वर महतो,  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.पी. ओझा, सुदेश चंद्रवंशी, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, डॉ.संजय सिंह, रंजीत सिन्हा, कुंटू बाबू, राधेश्याम अग्रवाल, अशोक यादव, टुन्नु गोप, शिवशंकर गुप्ता, अमरेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर चौधरी, सुमन कुमार, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू, सांसद पुत्र करण जायसवाल सहित कई गणमान्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!