धनबाद: इन दिनों धनबाद रेल मंडल में औचक रूप से टिकट चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को मंडल के विभिन्न रेल खंडों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों पर गहन टिकट चेकिंग की गई। वहीं विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग हुई।

अभियान के क्रम में कुल 1009 यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये किए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल रहे। इस दौरान उनसे 6,30,870 रूपए जुर्माने के रूप में राशि ली गई।

साथ ही पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। बताया जाता है कि धनबाद मंडल द्वारा निरंतर औचक टिकट जांच किया जा रहा है। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!