रामगढ़: पीवीयूएनएल का निरीक्षण करने पतरातू जाते हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का भुरकुंडा के मतकमा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं सांसद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके उपरांत सांसद के काफिले में शामिल होकर कार्यकर्ता पतरातू गए।
स्वागत करने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, भुरकुंडा सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, संजीव सिंह बबला, कुमेल उरांव, राजू मल्होत्रा, सुरेंद्र करमाली, आनंद दुबे, सतेंद्र सिंह, जुगल नायक, राजेंद्र मुंडा, अजय पासवान, रणवीर सिंह, अभिषेक मिश्रा, अमित शर्मा, काला बाबू, भोला, सागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
