उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी-पोटंगा ने रविवार को मुंशी ऑफिस उरीमारी कांटा घर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, आदिवासी गौरव दिवस औल झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प दोहराया।
वक्ताओं ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड तभी बनेगा, जब जल, जंगल और जमीन की रक्षा होगी और विस्थापितों के हक और अधिकार सुरक्षित रहेंगे।
अवसर पर मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष महादेव बेसरा, उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू, कोषाध्यक्ष कानू मरांडी सहित दसाराम हेम्ब्रोम, सुखदेव सोरेन, तालो बेसरा, सिगु हेम्ब्रोम, कंचन सोरेन, राजेंद्र किस्कू, बासुदेव सोरेन, रामबृक्ष सोरेन, कतीलाल हेम्ब्रोम, राकेश बेसरा, बिरजू सोरेन, सरोज मुर्मू, बिनोद प्रजापति, बिजय हांसदा, मनु टुडू, जुगल सोरेन, शिबू ठाकुर, कुला प्रजापति, रतन पवरिया, महेश करमाली, रामा उरांव, शिबा उरांव, जगदीश बेदिया, राजकुर साव, मोनिका देवी, सुशीला देवी, बसंती देवी, गीता देवी, फूलमुनी देवी, रंधानी देवी, झुमरी देवी, लक्ष्मी देवी, मनोज हेम्ब्रोम, देवा हेम्ब्रोम, आर्यन हेम्ब्रोम, किशन किस्कू, रमेश हेम्ब्रोम, शक्ति बेसरा, मनीष हेम्ब्रोम, अविनाश किस्कू, चंदन पवरिया, अजय किस्कू, मुकेश बेसरा, प्रशांत बेसरा, सनोज हेम्ब्रोम, रबिंद्र हेम्ब्रोम, तालो हेम्ब्रोम, सुनील हेम्ब्रोम, मोहन हेम्ब्रोम, राकेश किस्कू, राहुल किस्कू, राहुल बेसरा, उमेश किस्कू, राजू किस्कू और अमित किस्कू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

