उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में  पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर बाल दिवस धूमधाम मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के सचिव गोपाल यादव ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करने पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत निदेशक  अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य अर्जुन साव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बच्चों को समर्पित है। क्योंकि वे बच्चों से काफी प्रेम करते थे और चाचा नेहरू कहे जाते थे। अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के गेम और जादू का शो आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अर्जुन साव, शिव साह, रंजीत कुमार मेहता, ललन कुमार, रंजीत कुमार, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, अनीता कुमारी, राधिका कुमारी, शालिनी सिंह, प्रियंका सिंह, सानिया परवीन, फुलमूनी मुर्मू, रितु कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!