कतै सुंदर लागे हमर प्यारा झारखंड…

रामगढ़: केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में रिवर साइड में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। ऑफिसर्स क्लब के निकट धरती आबा बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा की पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की गई। पाहन देवलाल मुंडा और राजेंद्र मुंडा के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित लोगों को तिलक लगाया और प्रसाद के रूप में चना-गुड़ का वितरण किया गया। इसके साथ ही समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नतमस्तक हुए।

वहीं झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दर्शन गंझू और संचालन सचिव संतोष उरांव ने किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में बच्चियों ने लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कार्यक्रम में शामिल लोगों ने धरती आबा बिरसा मुंडा के संघर्षों पर विचार साझा किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।

मौके पर भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, समाजसेवी रितिका भोक्ता, देवकुमार बेदिया, रावेल एक्का, पंकज खरवार,  मिथलेश टुडू, संजय लिंडा, रवि उरांव, जुगेश गंझू, सामू मुंडा, विनोद बेदिया, विक्रम हेंब्रम, संजय टुडू, विकास कच्छप, सुनील उरांव, राजू उरांव, जसिंता कुजूर, आशा मुंडा, सरस्वती गंझू, रूपी उरांव, मुन्नी देवी, सरीता गंझू, शशि मुंडा, रेणुका लिंडा, अनीता उरांव, सुनी मरांडी, वर्षा मुंडा, सरीता कुजूर, जोसेफिन डीक्रूज, ज्योति लकड़ा, कुमकुम करमाली, लक्ष्मी कुमारी, परिधि कुमारी, अंजलि कुमारी, अनामिका कुमारी, परि कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!