उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा कार्यालय में शनिवार को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य का 25वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं समिति ने जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड के वीर शहीदों और महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केन्द्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, संजय करमाली, गणेश गंझू, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, उप मुखिया रविन्द्र सोरेन ने वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में सोमेश चंद्र सोरेन की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जतायी गई। 

मौके पर महावीर मुर्मू, लेचा मांझी, मनुलाल सोरेन, सुखराम बेसरा, अजय करमाली, आनंद बेसरा, अजय बेसरा, प्रेम सोरेन, अजय मराण्डी, बंशीलाल मुर्मू, कमलेश्वर मुण्डा, चंद्रदेव मुण्डा, पंकज हेम्ब्रोम, बिनोद सोरेन, अनुज मुण्डा, अर्जून मुण्डा, दिनेश मुण्डा, राजेश मुर्मू, राजेन्द्र गंझू, आदि शामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!