वीर महापुरुषों के स्वाभिमानी झारखंड के सपने को करना होगा साकार : प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस हजारीबाग में हर्षोल्लास से मनाया गया। अवसर पर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने बिरसा मुंडा, नीलाम्बर–पीताम्बर, सिद्धि–कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि झारखंड के जनजातीय वीरों ने अन्याय, दमन और अत्याचार के विरुद्ध जिस अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया, वह भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। स्वाभिमान की रक्षा, जंगल–जल–जमीन के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान इन्हीं महापुरुषों की तपस्या, बलिदान और संघर्ष से निर्मित हुई है, और इसे आगे बढ़ाने का दायित्व हम सबका है।
अवसर पर विधायक प्रसाद ने पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भी भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व से झारखंड राज्य का गठन संभव हुआ था। विधायक प्रसाद ने कहा अटल जी के सपनों का समृद्ध, शिक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर झारखंड बनाने के संकल्प के साथ हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
विधायक न कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण सिर्फ एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि एक लंबा, संघर्षपूर्ण और जनभावनाओं से प्रेरित आंदोलन था। आंदोलनकारियों ने जिस आत्मनिर्भर, समृद्ध और स्वाभिमानी झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए हमें एकजुट होकर विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में निरंतर प्रयास करने होंगे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य सुदेश चन्द्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, टुन्नू गोप, शंकर लाल गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता केपी ओझा, जिला मंत्री कुणाल दुबे, जिला महामंत्री सुनील मेहता, महिला जिला अध्यक्ष साझी राणा, जिला महिला उपाध्यक्ष रेणुका साहु, भानुमति पासवान, जयनारायण कुशवाहा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र बिहारी, युवा जिलाध्यक्ष राजकरण, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, अरुण राणा, कृष्णा मेहता, रणधीर पाण्डेय, विवेक वरियार, कटकमदाग मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, प्रमेश्वर यादव, अमृत पासवान, राम अवतार शर्मा, बजरंगी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
