रामगढ़: खनन विभाग ने रजरप्पा थाना अंतर्गत बोरोबिंग में अवैध रूप से बालू का परिवहन करते दो हाइवा वाहन को जब्त किया है। मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार बोरोबिंग चेकपोस्ट पर खनन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो बालू लदे हाइवा  (OD02AX 8125 और OD02AY-0519) की जांच की गयी। जिनपर 600-600 घनफुट बालू लदा पाया गया। जबकि बालू से संबंधित किसी प्रकार का चालान नहीं पाया गया।

इसके साथ ही JIMMS Portal पर जांच के क्रम में परिवहन चालान निर्गत नहीं पाया गया। जिसके आधार पर वाहनों को जब्त कर लिया गया। रजरप्पा थाना में हाईवा के मालिक, अज्ञात चालक और बालू तस्करी में संलिप्त अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

By Admin

error: Content is protected !!