रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ नगर परिषद की बैठक रविवार को मुर्रामकला स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पवन कुमार महतो और संचालन ओम प्रकाश महतो ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष पवन कुमार महतो ने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के सभी 32 वार्डों में अपना प्रत्याशी उतारेगी और जीत सुनिश्चित करेगी। इसे लेकर नगर परिषद के 32 वार्ड में कमेटी का विस्तार जल्द किया जाएगा।
बैठक में रवि महतो, राजेंद्र बेदिया, लीलावती महतो, रमेश कुमार महतो, देवानंद महतो, द्वारिका प्रसाद, पवन कुमार महतो, प्रयाग महतो, रामचंद्र महतो, कालेश्वर महतो, दिनेश कुमार महतो, मुस्लिम अंसारी, अनवर अंसारी, शिवनंदन मुंडा, अरुण हेंब्रम, तपन कुमार महतो, गुड्डी देवी, सत्येंद्र कुमार, रफकत अंसारी, लक्ष्मण महतो कुमार, सकलदीप महतो, अमरदीप चौधरी, श्याम सुंदर महतो, मदन महतो ,गिरी शंकर महतो, अनीता देवी, शंकर कुमार महतो, महावीर महतो, उत्तम कुमार महतो सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
