उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव गोपाल यादव शामिल रहे। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी सर के द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी के द्वारा झंडा फहराने का कार्यक्रम किया गया। अवसर पर अभिषेक कुमार, उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने गणतंत्र दिवस पर विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने सचिव गोपाल यादव के उपलब्धियों की चर्चा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनकी 30 वर्षों की मेहनत को सराहा। वहीं मुख्य अतिथि अपने भाषण में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और महापुरुषों के योगदान साझा किए। वहीं विद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय शिक्षकों को दिया।

मौके पर विद्यालय के हेड गर्ल सलोनी कुमारी वर्ग दशम की छात्रा के द्वारा अंग्रेजी भाषण के साथ कार्यक्रम का शुरूआत किया गया जिसमें कुछ संक्षेप रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं कक्षा 9 की छात्रा आराध्या कुमारी के द्वारा हिंदी में भाषण प्रस्तुत किया गया। अंत में विद्यालय उप प्राचार्य के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिव साह, रंजीत कुमार, ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता, सीमा श्रीवास्तव, सरिता ग्यासेन, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, शालिनी सिंह, प्रियंका सिंह, रितु कुमारी, सानिया परवीन, फुल मुनि मुर्मू सहित कई शामिल थे।

