उरीमारी (हजारीबाग): न्यू बिरसा परियोजना के सीएचपी साइलो में नवनिर्मित काली मंदिर में मंगलवार को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया गया। वहीं यजमान झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संगठन सचिव सह विस्थापित नेता गणेश गंझू और उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी ने नौ कन्याओं का पूजन भी किया।

अवसर पर सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने मंदिर और बिरसा परियोजना के एमटीके कार्यालय का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें सीसीएल के अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर और बड़ी संख्या में विस्थापित ग्रामीण शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं शाम में माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायक विनय मिश्रा, पायल बनारसी और जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए गए। जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना से की गई। जागरण में कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मौके पर एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, मैनेजर राजेश प्रियदर्शी, झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, विंध्याचल बेदिया, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, पोटंगा पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, हजारीबाग पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के अध्यक्ष सूरज बेसरा, विकास रंजन, सोमिया, वरुण कुमार, लक्ष्मण, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, जयप्रकाश नागे, के मणी गणेश, ज्ञानी राम, संजय लिंडा, सिकंदर कुमार, दीपक कुमार उरांव, भुंदली कुमारी, मंजू देवी, सुमिता देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, सचिन कुमार, अरविंद कुमार, रघुनाथ लोहार, शेखर कुजूर, कौशल कुमार, चंदन कुमार, कृष्णा घोष, विपिन कुमार, शंकर कुमार, लालो महतो, रघुवीर ओझा, बिनोद हेम्ब्रोम, अजय करमाली, मोहन सोरेन, जीतन मांझी, रविंद्र सोरेन, पंकज हेम्ब्रोम, लालू मुंडा, विजय सोरेन, संजय सोरेन, आनंद बेसरा, प्रेम सोरेन, कामेश्वर मुंडा, राजेंद्र गंझू, अजय मुंडा, संतोष प्रजापति, मनोज मुंडा, बंशीलाल मांझी, सुमित मुंडा, बिनोद सोरेन, लक्ष्मी देवी, जितेन्द्र यादव, ओमप्रकाश सिंह, अनिल यादव सहित कई लोग शामिल थे।
