कृष्णा के चेहरे पर खिली मुस्कान, अब मुश्किलें होगी आसान 

रामगढ़: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की अनुशंसा पर सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के सौजन्य से मंगलवार को भुरकुंडा में दिव्यांग कृष्णा गंझू को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। अवसर पर भुरकुंडा संकट मोचन मंदिर के निकट भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्राइसाइकिल भेंट किया। साथ ही विधायक रोशन लाल चौधरी और सीसीएल के प्रति आभार जताया। इधर, ट्राइसाइकिल पाकर कृष्णा बेहद खुश हैं। 

इस दौरान भाजपा नेता योगेश दांगी ने कहा कि विधायक की पहल पर सीसीएल के सीएसआर मद से इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया गया है। जिससे कृष्णा को काफी सहूलियत होगी। वहीं भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सह भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान ने बताया कि दिव्यांग कृष्णा गंझू को दोनों पैर से लाचार है और उसके चलने फिरने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। 

मौके पर सतीश मोहन मिश्रा, बिनोद सिंह, सुधीर मुखर्जी, अवधेश पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!