रामगढ़: भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता थाना चौक स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “बाबा साहब अमर रहें” के नारों के साथ उनके योगदान को याद किया। उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अवसर पर सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक न्याय के पैरोकार और आम जनमानस के नेता थे। डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार दिया। उनके द्वारा रचित संविधान ही आज हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उनका महान व्यक्तित्व और उनके आदर्श समस्त देशवासियों को हमेशा प्रेरित करतेरहेंगे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता महेंद्र प्रजापति, राजेश ठाकुर, अमित कुमार खेतान, बिनु देवी, ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल, ब्रजेश पाठक, जीतू यादव, दिनेश सिंह, अमर कुशवाहा, सुदीप मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

By Admin

error: Content is protected !!