रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया आदेश
रामगढ़: पतरातू में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के चालू होने तक यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इस संबंध में रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने तक भुरकुंडा बाजार से पतरातू खैरा मांझी द्वार तक मालवाहक ट्रक और भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
फिलहाल मालवाहक और भारी वाहन भुरकुंडा बाजार से मतकमा चौक होते हुए रामगढ़ और रामगढ़ से मतकमा चौक होते हुए भुरकुंडा बाजार तक ही जाएंगे। इसके साथ ही मालवाहक और भारी वाहन रांची से पतरातू डैम, मतकमा चौक होते हुए भुरकुंडा बाजार तक और भुरकुंडा बाजार से मतकमा चौक, पतरातू डैम होते हुए रांची की ओर जाएंगे।। रांची या रामगढ़ से मालवाहक और भारी वाहन पतरातू डैम के रास्ते खैरा मांझी द्वार होते हुए हेन्देगीर जाएंगे। हेन्देगीरी से आने वाले भारी वाहन खैरामांझी द्वार से पतरातू डैम की ओर जाएंगे ।
बताया जाता है कि रेलवे ओवरब्रिज को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे बरकाकाना और अंचलाधिकारी द्वारा दिए गए अनुरोध पत्र पर सड़क मार्ग परिवर्तित करने का आदेश जारी किया गया है।
